भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने विधानसभा में पेश भागलपुर दंगा से संबंधित एनएन सिंह आयोग की रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर जम कर हमला बोला. उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट से तीनों दलों की धर्मनिरपेक्षता को पोल खुल गयी. नीतीश कुमार ने रिपोर्ट पेश कर न सिर्फ राजद और कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया, बल्कि धर्मनिरपेक्षता के मामले में बेनकाब भी कर दिया. लालू के वोट को तोड़ने के लिए नीतीश कुमार ने यह सब किया.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।