भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा आज से
(India)
बिहार में चार जगहों से आज से शुरू हो रही भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाने चार वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री बिहार के दौरे पर आ रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, सोनपुर में, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, राजगीर में, केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तथा केंद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री अनंत कुमार बिहटा में परिवर्तन संकल्प यात्र को हरी झंडी दिखायेंगे तथा सभा को संबोधित करेंगे. सोनपुर में गृहमंत्री के साथ भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव तथा लोजपा के सांसद रामा सिंह रहेंगे. राजगीर की सभा में वित्त मंत्री के साथ, पूर्व मुख्यमंत्री व हम के जीतन राम मांझी, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ सीपी ठाकुर, रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार तथा लोजपा की सांसद वीणा देवी रहेंगी. दलसिंहसराय की सभा में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री के साथ रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय व लोजपा के अनिल चैधरी होंगे, जबकि बिहटा की सभा में केंद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री धर्मेद्र प्रधान, रालोसपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ललन प्रसाद व लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान रहेंगे.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।