बिहार विधानसभा चुनाव आगामी सितंबर-अक्टूबर में होने की संभावना है। इसको लेकर बिहार में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। राजद-जदयू की साझा रैली में अब कांग्रेस के भी शामिल होने का संभावना जताई जा रही है। बिहार में लालू यादव और नीतीश कुमार की साझा चुनावी रैली एक दिन के लिए टाल दी गई है। अब यह 29 के बजाय 30 अगस्त को होगी। पटना के गांधी मैदान में होने वाली इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी दोनों नेताओं के साथ मंच पर नजर आ सकती हैं। नीतीश-लालू की मंगलवार को होने वाली साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है अब यह बुधवार को होगी और बताया जा रहा है कि इसमें कांग्रेस भी शामिल हो सकती है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विवादास्पद डीएनए बयान के बहाने बीजेपी पर तीखे हमले किए जाएंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए लालू और नीतीश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टारगेट कर शब्द वापसी अभियान शुरू करने वाले थे। गौरतलब है कि मोदी ने जेडीयू को जनता का दमन-उत्पीड़न नाम दिया था। इसके बाद नीतीश ने बीजेपी को बड़का झुट्ठा पार्टी कहा था।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।