लंबे समय बाद पठानकोट पहुंचे सांसद विनोद खन्ना
(India)
पिछले कुछ दिनों से लापता बीजेपी सांसद आखिरकार अपने संसदीय क्षेत्र पठानकोट पहुंचे जहां पर उन्होनें दीनानगर आंतकी हमलें में शहीद हुए जवानों के परिवारवालों को सम्मानित किया। विनोद खन्ना के साथ समारोह में उनकी पत्नी कविता खन्ना और विधायक अश्वनी शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर खन्ना ने शहीदों के परिजनों के साथ सहानुभूति दिखाते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा मदद देने की बात कहकर केंद्र सरकार की और से भी मदद देने का आश्वासन दिलाया। वही अपनी गैरहाजरी के बारे में बोलते हुए उन्होंने बताया की उनकी सेहत ठीक नहीं थी, जिसके चलते वो इलाज करवाने के लिए जर्मनी गए हुए थे। बता दंे कि पिछले कुछ दिनों से उनके बीजेपी सांसद विनोद खन्ना के लापता होने के पोस्टर शहर में जगह-जगह चिपकाए गए हैं। पठानकोट के लोग इस बात को लेकर नाराज हैं कि गुरदासपुर आतंकी हमले के 12 दिन बीत जाने के बाद भी विनोद खन्ना पीडित परिवारों का हाल चाल जानने नहीं पहुंचे थे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।