स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव को दिल्ली पुलिस ने रिहा कर दिया है। रिहा होने के बाद यादव ने कहा कि हमंे खुशी है कि हमारे ऊपर जो बेबुनियाद आरोप लगाए गए थे वे सभी वापस ले लिए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मीडिया से बात करने पर संसद मार्ग थाने के एसएचओ ने जान से मारने की धमकी दी थी। गौरतलब है कि सोमवार को किसानों के समर्थन में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे योगेंद्र यादव को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। यही नहीं गिरफ्तारी के बाद उन्हें घसीटने व उनके साथ मारपीट करने के मामले में दिल्ली पुलिस पर उंगलिया उठ रही थीं। मंगलवार को योगेंद्र यादव ने पुलिस पर जमकर हमला बोला।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।