आज पार्टी सांसदों को रात्रि भोज देंगी सोनिया गांधी
(India)
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से पार्टी सांसदों के लिए संसद भवन में बुधवार को एक रात्रि भोज का आयोजन किया गया है.पार्टी सूत्रों ने बताया कि श्रीमती गांधी ने पार्टी सांसदों के लिये संसद भवन में रात्रि भोज का आयोजन किया है. संसद के मानसून सत्र के समाप्ति से एक दिन पहले बुधवार को पार्टी सांसदों के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया गया है. गौरतलब है कि इस बार का मानसून सत्र कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों के ललितगेट और व्यापमं घोटाले पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एवं राजस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के इस्तीफे की मांग के कारण बाधित रहा. विदेश मंत्री और भाजपा के दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार हंगामा करने और उनके अशोभनीय व्यवहार पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कांग्रेस के 25 सांसदों को पांच दिन के लिए निलंबित कर दिया था.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।