प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डीएनए संबंधी बयान के खिलाफ महागठबंधन ने जदयू, राजद, कांग्रेस और राकांपा की संयुक्त प्रेस वार्ता के माध्यम से हुंकार भरी है। इसमें महागठबंधन के नेताओं ने अपनी एकता पर बल दिया तथा भाजपा की जमकर आलोेचना की। इस मौके पर महागठबंधन के सीटों के बंटवारे का एलान किया गया। नीतीश कुमार ने कहा सौ-सौ सीटों पर जदयू व राजद, तीन सीटों पर एनसीपी और अन्य पर सहयोगी दल रहेंगे। प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबसे पहले बताया कि महागठबंधन में सीटों के बंटवारे की सहमती बन गई है। 100-100 सीटों पर जदयू व राजद, 40 पर कांग्रेस और अन्य सीटों पर बचे हुए सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, हम लोगों ने जो काम किया है उसमें सफाई देने की किसी को जरूरत नहीं है। पटना के गांधी मैदान में 30 अगस्त को स्वाभिमान रैली होगी। हम बिहारियों के अपमान का बदला लेंगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।