बिहार में होगा सत्ता परिवर्तन-रघुवरदास
(India)
बिहार पहुचे झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवरदास ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मलेन कर नितीश सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा की सामाजिक न्याय की बात कह लालू और नितीश बिहार की जनता को गुमराह करते रहे है जिसे हर बिहारवासी भली भांति अवगत हो चुका है। उन्होंने कहा की बिहार में बीजेपी के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है जिससे महागठबंधन के नेताओ में घबराहट पैदा हो गई है रघुवरदास ने कहा की बिहार में इस बार सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा। उन्होंने कहा की झारखंड बिहार का छोटा भाई है और हर संभव बिहार को मदद करेगा

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।