फिर विवादों में घिरीं पंकजा मुंडे
(India)
महाराष्ट्र की ग्रामीण विकास मंत्री पंकजा मुंडे एक बार फिर विवादों में आ गयीं हैं. इस बार विवाद का कारण उनकी चप्पल है. बताया जा रहा है कि पंकजा जब अपने प्रदेश के सूखाग्रस्त इलाकों के दौरे पर गईं थीं, उस समय उन्होंने अपनी चप्पल एक कर्मचारी से उठवायी हालांकि इस विवाद से पंकजा मुंडे ने किनारा किया है. उन्होंने कहा कि उनकी चप्पल उठाने वाला उनके घर का नौकर है. पंकजा ने अपना बचाव करते हुए कहा कि चप्पल उठाने वाला कोई सरकारी कर्मचारी नहीं है बल्कि उनका निजी कर्मचारी था. आपको बता दें कि इससे पहले पंकजा का नाम चिक्की घोटाले में आ चुका है

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।