सुषमा ने कांग्रेस को याद दिलाया अतीत
(India)
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने इस्तीफे की मांग पर अड़ी कांग्रेस को करारा जवाब देने में बुधवार को लोकसभा में कोई कसर नहीं छोड़ी और पार्टी पर इतालवी कारोबारी ओत्तावियो क्वात्रोच्चि तथा भोपाल गैस त्रासदी मामले के आरोपी वारेन एंडरसन को भारत से भगाने के एवज में धन लेने का आरोप लगाया। एक ओर जहां सुषमा ने सदन में राहुल गांधी, उनकी मां सोनिया और पिता राजीव गांधी को निशाना बनाया वहीं दूसरी ओर सरकार ने विदेश मंत्री के इस्तीफे की मांग को सिरे से खारिज कर दिया। लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकाजरुन खड़गे के सवालों का जवाब देते हुए सुषमा ने दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी और उनकी सरकार पर आरोप लगाया और राहुल गांधी पर हमला किया जिससे सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तनाव और बढ़ गया।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।