वस्तु एवं सेवाकर विधेयक को पारित करने में कांग्रेस के बाधा डालने संबंधी केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली के आरोप के जवाब में पूर्व वित्त् मंत्री पी चिदम्बरम ने गुरूवार को कहा कि कांग्रेस समस्याओं और आपत्तियों से भरा यह जीएसटी नहीं, बल्कि एक बेहतर जीएसटी चाहती है। चिदम्बरम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, हम भी चाहते हैं कि जीएसटी सदन में पारित हो, लेकिन वह एक अच्छा जीएसटी होना चाहिए न कि समस्याओं और आपत्तियों से भरा यह जीएसटी। उन्होंने कहा, अगर सरकार इस मुद्दे पर हमसे बात करती है और हमारी महत्वपूर्ण आपत्तियों पर कुछ सहमति बनाने का प्रयास करती है तो मुझे पूरा भरोसा है कि मेरी पार्टी जीएसटी का विरोध नहीं करेगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।