अब सड़क पर उतरा राजग
(India)
संसद के मानसून सत्र में भाजपा और कांग्रेस के बीच दिखा टकराव अब देशभर में दिखाई देगा जहां राजग ने कांग्रेस और वाम दलों के सांसदों के निर्वाचन क्षेत्रों में तत्काल मार्च निकालने और सभाएं आयोजित करने का फैसला किया है। सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किये जाने के कुछ देर बाद दोनों पक्षों ने ललित मोदी विवाद और व्यापमं घोटाले को लेकर संसद में कार्यवाही नहीं हो पाने के लिए एक दूसरे पर आरोप लगाये और संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद राजग के वरिष्ठ मंत्रियों और सांसदों ने संसद भवन परिसर में विजय चैक से गांधी प्रतिमा तक मार्च निकाला जिसमें वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, अरण जेटली, सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह और रामविलास पासवान भी शामिल हुए।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।