स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए भाषण पर कांग्रेस ने जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार, वन रैंक वन पेंशन व विदेश नीति को लेकर मोदी की आलोचना की है। मोदी के भाषण के बाद तंज कसते हुए कांग्रेस नेता गुलाम नबी ने कहा कि 35 साल में पहली बार लालकिले से विदेश नीति पर कुछ नहीं कहा गया। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि इतने विश्वासघात के बावजूद मोदी पाकिस्तान के साथ बातचीत करने को तैयार हैं। कांग्रेस नेता आनन्द शर्मा ने पीएम मोदी की स्पीच पर कहा कि उनकी सारी बातें खोखली हैं, वह देश को सपने बेच रहे हैं। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने मोदी के भाषण को अहंकार से भरा बताया। उन्होंने कहा कि मोदी का भाषण अहंकार का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनके भाषण से लग रहा था कि मोदी ही भारत व भारत ही मोदी है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।