यूएई का दो दिवसीय दौरा संपन्न कर स्वदेश लौट चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मिशन बिहार पर होंगे. पीएम दोपहर दो बजे बिहार के सहरसा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर प्रसाशन के द्वारा सभी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। मंच भी सज कर तैयार है और पंडाल भी, सुरक्षा व्यवस्था की बात करे तो रेल पुलिस से लेकर यातायात पुलिस अपने काम में जुट गए है। एसपीजी और एनएसजी के कमांडो के द्वारा हवाई पट्टी लेकर पुरी पटेल मैदान को अपने कब्जे में ले लिया गया है साथ ही पुरी रैली पर 40 सीसीटीवी कैमरे की नजर रहेगी यानि कहे तो चप्पे चप्पे पर प्रसाशन की पैनी नजर रहेगी। मोदी इस परिवर्तन रैली के दौरान बिहार के लिए विशेष आर्थिक पैकेज का ऐलान कर सकते हैं.सहरसा में पीएम की रैली को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है. प्रधानमंत्री ने गया की पिछली रैली में कहा था कि वक्त आने पर वह बिहार के पैकेज की घोषणा करेंगे. पीएम ने तब बिहार के लिए 50 हजार करोड़ रुपये के पैकेज को कम बताया था. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो चुकी है.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।