राहुल का अमेठी दौरा आज से
(India)
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर आज अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी जाएंगे। राहुल सुबह साढ़े नौ बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे, उसके बाद वह दोपहर साढ़े बारह बजे शुकुल बाजार में जनसंपर्क करेंगे। राहुल अपरान्ह एक बजे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मन्नान खां के घर शोक सांत्वना देने जाएंगे, उसके बाद राहुल दो बजे रानीगंज में स्थित तिरहुत इंटर कालेज में किसानों के साथ संगोष्ठी में शामिल होंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।