‘जनता को गुमराह कर रहे हैं पीएम मोदी’
(India)
मंगलवार को अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। जैनबगंज में स्थानीय कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित चैपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह देश की जनता को तो गुमराह कर ही रहे हैं, मोदी विदेशों में भी जाकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। भूमि अधिग्रहण बिल पर राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस इसका विरोध संसद से लेकर सड़क तक करेगी। मोदी पर झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनमें कोई दम नहीं है। चुनाव के दौरान पैकेज देने की बात करते हैं। यूपी में भी ऐसे वादे करेंगे। सेना के जवान अनशन पर हैं, उनके लिए पैसा नहीं है पर चुनावी घोषणा के लिए पैसा आ जाता है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।