पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को बिहार के लिए सवा लाख करोड़ रुपए के पैकेज के एलान पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने उनको निशाने पर लिया है। नीतीश ने कहा, पीएम ने जो पैकेज का एलान किया है, उसमें से कई योजनाएं पहले से ही शुरू हैं। योजनाओं में कुछ भी नया नहीं है। पीएम यह भी बताएं कि ये काम कब तक पूरे होंगे? पीएम एक ही मुर्गे को कितनी बार हलाल करेंगे? केंद्रीय फंड का इस्तेमाल न करने और राज्य में विकास का काम न होने के मोदी के आरोपों को नीतीश ने सिरे से खारिज कर दिया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।