कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 26 और 27 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान राहुल यहां पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन कर की जा रही फायरिंग से पीड़ित हुए लोगों से भी मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग की जा रही है। इसके चलते अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हो चुके हैं। फायरिंग की वजह से सरहद के नजदीक रहने वाले लोग खौफजदा हैं, और वह खुद को असुरक्षित भी महसूस कर रहे हैं। इधर, 23 अगस्त को दिल्ली में पाकिस्तान के सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज और उनके समकक्ष अजित डोभाल से एनएसए स्तरीय वार्ता होने जा रही है। इस दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच आतंकवाद पर भी चर्चा हो सकती है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।