जीएसटी पर पंजाब के दो कांग्रेसी नेता आमने-सामने
(India)
जीएसटी के मुद्दे पर पंजाब के 2 पूर्व कांग्रेसी मुख्यमंत्री इन दिनों आपस में ही लड़ रहे हैं। अमरिंदर सिंह द्वारा जीएसटी मुद्दे पर दिए गए एक बयान के बाद वह और राजिंदर कौर भट्टल इन दिनों एक-दूसरे पर बयानबाजियां करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने दे रहे हैं। बात सिर्फ एक-दूसरे से वैचारिक मतभेद की होती तब भी गनीमत थी। अमरिंदर सिंह ने तो भट्टल से अपनी सलाह अपने पास रखने को कह दिया। कांग्रेस के सैद्धांतिक मत के बारे में बोलते हुए भट्टल ने कहा, श्कांग्रेस जीएसटी के विरोध में नहीं है। हमने बिल का समर्थन करने के लिए कुछ शर्तें रखी थीं। हमारा विरोध बीजेपी के बर्ताव को लेकर भी था।श् जीएसटी इस मॉनसून सत्र में संसद में पास नहीं हो सका था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।