बिहार के लिए याचक बनने में कोई गुरेज नहीं-नीतीश
(India)
बढ़ चला बिहार लेकर चुनाव में उतरे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास को मुद्दा बनाते हुए एक बार फिर भाजपा को आड़े हाथों लिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जो बोलते हैं, वो करके दिखाते हैं. दूसरों की तरह हल्ला करना मेरी आदत नहीं. नीतीश नालंदा में चार सरकारी भवनों के उदघाटन के मौके पर बोल रहे थे. नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हम तो याचक हैं ही. हमें बिहार के लिए याचक बनने में कोई गुरेज नहीं है. हम तो इसी मिट्टी में पैदा हुए हैं और यहीं के लिए सब कुछ करना है. सीएम ने बिना नाम लिये केंद्रीय मंत्रियों पर तंज कसते हुए कहा कि वे लोग तो आते हैं और कुछ भी बोल कर चले जाते हैं. हम यहीं के हैं और यहीं रहना है. हम जो बोलते हैं, वो करते हैं. जो नहीं बोलते हैं, वो भी करते हैं.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।