भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पांच साल में बिहार की तस्वीर बदल देने का वादा किया. शाह ने कहा कि हमें मौका दीिजए, हम बिहार को शीर्ष राज्यों में ला देंगे .उन्होंने कहा कि परिवर्तन में जनता सहभागी व सहयोगी बने. यह चुनाव अगले 20 साल का बिहार तय करेगा. वह गुरुवार को यहां एक कार्यक्रम में बोल रहे थे. शाह ने कहा कि बिहार का यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है. यह चुनाव तय करेगा कि अगले 15-20 सालों तक बिहार कैसे चलेगा. उन्होंने बिहारवासियों से अपील करते हुए कहा कि एक बार भाजपा को मौका दीजिए, हम पांच साल में बिहार को अगले पायदानवाले राज्यों में ला देंगे. उन्होंने लोगों से परिवर्तन में सहभागी और सहयोगी दोनों बनने की अपील की. शाह ने अपने संबोधन में बिहार के गौरव गान से लेकर मोदी सरकार की उपलब्धियां, बिहार के लिए विशेष पैकेज, भाजपा शासित राज्यों की स्थिति और यहां के महागंठबंधन पर खुल कर अपनी बात रखी.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।