नीतीश कुमार से मिले लालू यादव
(India)
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद शनिवार की देर रात सात सर्कुलर रोड स्थित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पहुंचे. रात के पौने नौ बजे पहुंचे लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार से करीब घंटे भर बंद कमरे में बातचीत की. माना जा रहा है कि 30 अगस्त की स्वाभिमान रैली की तैयारी को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई. बातचीत के बाद साढ़े नौ बजे नीतीश के आवास से बाहर निकले लालू ने कहा कि मन नहीं लगता है तो आ जाते हैं. उन्होंने 30 की रैली को लेकर बातचीत करने की जानकारी दी. शरद भी पहुंचे पटना रू जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव भी शनिवार की देर रात पटना पहुंचे. शरद के रविवार को नीतीश और लालू से मुलाकात करने की संभावना है.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।