राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव नेे तुर्की मेला गाछी में आयोजित महागठबंधन की चैथी और अंतिम संयुक्त जनसभा को संबोधित किया। लालू ने बिहार के गरीब और कमजोर वर्ग के लोंगो को एक होकर देश को तोड़ने और समाज को बांटने वाली भाजपा और जनता से झूठ बोलकर दिल्ली की कुर्सी पर बैठने वाले प्रधानमंत्री को विधानसभा चुनाव में करारा जवाब देने का आव्हान किया। यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव की लड़ाई प्रदेश की नहीं बल्कि देश की लड़ाई है और इस लड़ाई में एक होकर भाजपा को बिहार से खदेड़ देना है। उधर, तुर्की के मेला गाछी में महागठबंधन की हुई जन सभा को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के अलावा पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. रघुवंश प्रसाद सिंह, ने भी संबोधित किया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।