आज मोदी से मिलेंगे केजरीवाल
(India)
केंद्र और दिल्ली सरकार के रिश्तों में जारी तल्खी के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे. ये मुलाकात आज दोपहर 12 बजे पीएम निवास पर होगी। माना जा रहा है कि केजरीवाल पीएम मोदी से दिल्ली से जुड़े के कई मुद्दों पर बात करेंगे... साथ ही दिल्ली सरकार के कामकाज में केंद्र के दखल की शिकायत भी करेंगे। 22 सितंबर को दिल्ली में कोऑपरेटिव फेडरेलिज्म पर दिल्ली सरकार के एक कार्यक्रम के लिए केजरीवाल पीएम को न्योता भी दे सकते हैं... इससे पहले जून महीने में केजरीवाल ने पीएम मोदी से मिलने का समय मांगा था। उस समय पीएम मोदी ने अपनी व्यस्तताओं के कारण मुलाकात के लिए वक्त नहीं दिया था... बाद में 16 अगस्त को पीएम ने केजरीवाल के जन्मदिन पर बधाई देने के लिए फोन किया था तब केजरीवाल ने मुलाकात की इच्छा जताई थी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।