बिहार चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत दिनों दिन गर्म होती नजर आ रही है। सीएम नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी के स्पेशल पैकेज को लेकर उन पर सियासी हमला बोला है। नीतीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने स्पेशल पैकेज में आंकड़ों के जरिए बरगलाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा पैकेज के नाम पर नया कुछ भी नहीं हैं। सब पुराना पैसा ही है। नीतीश ने पैकेज पर तंज कसते हुए कहा, ‘खोदा पहाड़, निकली चुहिया।’ उन्होंने कहा कि बिहार गणतिज्ञों की भूमि है। यहां के लोग आंकड़ों से बरगलाने वाले नहीं हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।