गुस्से की राजनीति का परिणाम है गुजरात में हिंसा-राहुल
(India)
गुजरात की हिंसा को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. गुजरात की हिंसा पर राहुल गांधी ने कहा है कि गुस्से की राजनीति देश में की जा रही है वही गुजरात में दिख रहा है. पटेल आरक्षण के कारण गुजरात में दो दिन तक हिंसा के बाद अब शांति है. अहमदाबाद के 9 इलाकों में कर्फ्यू है लेकिन सूरत में अब कर्फ्यू हटा लिया गया है.अपने दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे के दूसरे दिन पुलवामा में किसानों को संबोधित करते हुए राहुल केंद्र सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि पूरे देश का किसान मुश्किल में फंसा हुआ है क्योंकि ये जो सरकार बनी है वो सिर्फ दो-तीन बड़े बिजनेसमैन की है.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।