टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को राष्ट्रपति भवन में शनिवार को भव्य समारोह में प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया. जबकि जीतू राय सहित कई अन्य खिलाड़ियों ने अर्जुन पुरस्कार हासिल किए. सानिया मिर्जा ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से दरबार हॉल में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अवॉर्ड प्राप्त किया. इस मौके पर खेल मंत्री सर्बानंद सोनोवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे. लिएंडर पेस के बाद सानिया देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार पाने वाली दूसरी टेनिस खिलाड़ी हैं. यह पुरस्कार उन्हें तब दिया गया जब अदालत में उन्हें खेल रत्न दिए जाने को लेकर सवाल उठाए गए. राष्ट्रपति ने इस अवसर पर अर्जुन पुरस्कार भी वितरित किए. क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा, मुक्केबाज मनदीप जांगड़ा और धाविका एम आर पूवम्मा अवॉर्ड लेने के लिये उपस्थित नहीं थे. सेवानिवृत न्यायधीश वीके बाली की अगुवाई वाली समिति ने कुल 17 नामों को अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश की थी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।