बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में रविवार को आयोजित महागठबंधन की श्स्वाभिमान रैलीश् के मंच पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भाजपा और नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। लालू ने कहा कि ये जंगलराज पार्ट 2 नहीं बल्कि मंगलराज पार्ट 2 है। महागठबंधन की श्स्वाभिमान रैलीश् में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भीड़ का स्वागत करते हुए कहा कि गांधी मैदान में उमड़े जनसैलाब ने बता दिया कि अगर कोई हमारे सम्मान को ठेस पहुंचाएगा, तो उसे हमारे विरोध का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान रैली के दिन ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूमि अधिग्रहण बिल पर झुकना पड़ा। नीतीश ने पीएम पर किसानों की जमीन छीनने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी को जबर्दस्त समर्थन मिला था, लेकिन पीएम को 14 महीनों तक बिहार की जनता की याद नहीं आई। फिर क्यों ठीक विधानसभा चुनाव के पहले पीएम को बिहार की याद आई।
महागठबंधन की श्स्वाभिमान रैलीश् को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि बिहार शांति और अहिंसा का संदेश देने वाली धरती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि कुछ लोग बिहार का डीएनए खराब बताते हैं, उन्हें शायद बिहार की जानकारी नहीं है। सोनिया ने कहा कि मोदी सरकार अपना एक चैथाई समय खत्म कर चुकी है, लेकिन उसने अभी तक किया क्या है। उन्होंने कहा कि बिहार की तरक्की में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव जैसे लोगों का योगदान है। सोनिया ने कहा कि मोदी ने 56 इंच का सीना दिखाकर देश से झूठे वादे किये हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।