बिहार चुनाव को लेकर हलचलें बढ़ गई है. रविवार को जेडीयू-आरजेडी की स्वामिमान रैली के बाद सोमवार को दिल्ली मे एनडीए के सहयोगी दलों की बैठक हुई। हालांकि जिस बातचीत के लिए बैठक बुलाई थी, वो बेनतीजा रही। बैठक के बाद रामविलास पासवान ने कहा कि सीटों को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। बातचीत पूरे सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अहम मसले पर अभी दोबारा बैठक होगी, जिसमें सीट बंटवारे को लेकर सहमति बन जाएगी और एक हफ्ते में सीटें बांट ली जाएगी। पासवान के अलावा बैठक में शामिल हुए राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने किसी भी तरह के मनमुटाव की बात से इनकार किया है। कुशवाहा का कहना है कि पार्टी का एक ही मकसद है कि एनडीए भारी मतों से जीते।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।