अनंत सिंह ने जदयू से नाता तोड़ा
(India)
जदयू के बहुचर्चित विधायक अनंत सिंह ने आखिरकार पार्टी से नाता तोड़ लिया। प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। जेल में बंद अनंत सिंह, पार्टी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से खफा हैं। पुट्टूस हत्याकांड के बाद उनके खिलाफ दर्ज पुराने मामले खुलने शुरू हुए हैं। कार्रवाई जारी है। अनंत इससे नाखुश हैं। उन्होंने मंगलवार को प्रदेश जदयू के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह को त्यागपत्र भेज दिया। प्रदेश अध्यक्ष इसकी पुष्टि की। बोले-मेरे कार्यालय को विधायक का पत्र मिला है लेकिन मैंने इसे देखा नहीं है। पत्र में अनंत ने लिखा है कि मैंने पार्टी के लिए सब कुछ किया, लेकिन मेरे साथ बुरा सलूक हुआ।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।