नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उससे जुड़े संगठनों की दिल्ली में शुरू हुई पहली तीन दिवसीय समन्वय बैठक में संघ, सरकार और भाजपा के वरिष्ठ लोगों ने विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि इस बैठक में सरकार के कई मंत्रियों ने अपने-अपने मंत्रालयों के कामकाज का ब्योरा भी रखा। संघ ने अपनी चिंताओं से सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों को भी अवगत कराया। बताया जाता है कि बैठक में जंतर मंतर पर वन रैंक, वन पेंशन की मांग को लेकर पूर्व सैनिकों के आंदोलन का मुद्दा भी उठा और संघ के पदाधिकारियों का मानना है कि पूर्व सैनिकों के आंदोलन के ज्यादा लम्बा चलने से सरकार की छवि प्रभावित हो सकती है और उसे चाहिए जितना जल्दी हो इसका समाधान किया जाना चाहिए।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।