मणिपुर में हो रही हिंसा में एक भी बिहारी का अपमान न हो, ये धमकी जन अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष पप्पू यादव ने मणिपुर सरकार को दी है. पप्पू यादव ने कहा कि वरना बिहार से जाने वाली ट्रेनों में मणिपुर वासियों को लोकतांत्रिक तरीके से जाने नहीं दिया जाएगा. इसके अलावा उन्होंने कहा कि मणिपुर में इस समय तीन लाख बिहारियों की जान खतरें में है. राज्य के सीएम नीतीश कुमार पर उन्होंने कहा कि मणिपुर में कांग्रेस की सरकार है जो कि वह महागठबंधन में शामिल है. लिहाजा नीतीश को सोनिया गांधी से इस बारे में बात करनी चाहिए.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।