संघ के साथ बैठक भाजपा का छिपा ऐजेंडा-नीतीश
(India)
आज हो रही संघ की बैठके में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शामिल होने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह इनका छिपा हुआ एजेंडा था। जो नीति कभी बीजेपी की थी उससे आज ये पूरी तरह से भटक चुके हैं। जहां तक नरेन्द्र मोदी की बात है तो वे संघ के प्रचारक रह चुके हैं। ऐसे में उसकी नीतियों से अलग जाने का मामला ही नहीं है। नीतीश कुमार ने कहा कि इसी भटकी हुई नीति और नैतिकता के कारण हमने बीजेपी से गठबंधन तोडा था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।