राहुल के अध्यक्ष बनने का फैसला बिहार चुनाव के बाद
(India)
राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष का पद पाने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है. जानकारी के मुताबिक, पार्टी बिहार चुनाव के बाद राहुल गांधी की तरक्की का फैसला कर सकती है. दूसरी ओर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अंबिका सोनी का नाम फाइनल हो गया है. कांग्रेस वर्किंग की बैठक 8 सितंबर को होने जा रही है, पर इसमें राहुल गांधी के अध्यक्ष पद पर निर्वाचन का फैसला नहीं किया जाएगा. पार्टी बिहार चुनाव से पहले इस तरह का कदम उठाने से बचना चाहती है. पार्टी नेतृत्व को लगता है कि चुनाव के बाद ही इस पर फैसला करना उचित होगा. बहरहाल, कांग्रेस के कई नेता पहले भी राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष पद सौंपे जाने की वकालत कर चुके हैं. पार्टी का रुख देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने की महज औपचारिकता ही बाकी रह गई है. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अंबिका सोनी का नाम तय हो गया है. पहले इस पद के लिए प्रताप सिंह बावजा का नाम आगे चल रहा था.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।