बिहार में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा
(India)
मुलायम सिंह यादव को मनाने की जदयू-राजद की कोशिशों के बीच समाजवादी पार्टी ने बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करने की घोषणा कर दी है. सोमवार को पटना में एक होटल में पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद सपा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने इसकी औपचारिक घोषणा की. उन्होंने एनडीए और महागंठबंधन दोनों पर जम कर निशाना साधा. एक को सांप्रदायिक बताया, तो दूसरे को झूठा और अहंकारी. उन्होंने कहा कि हम जीतने के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं. हम अपने दम पर चुनाव लड़ रहे हैं,

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।