हार्दिक पटेल बनाएंगे पटेल नवनिर्माण सेना
(India)
पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने अपनी राष्ट्रीय योजना पेश करते हुए एक नया संगठन शुरू करने की घोषणा की जो पटेलों के साथ ही अन्य संबंधित समुदायों को एक साथ लाएगा जिससे उन्हें पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल करने को लेकर दबाव बनाया जा सके। हार्दिक पटेल ने कहा कि पटेल नवनिर्माण सेना पटेलों और अन्य संबंधित समुदायों जैसे कुर्मियों और गुर्जरों को एक मंच पर लाएगा ताकि सरकारी नौकरियों और शिक्षा में अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी में उनके आरक्षण की मांग के लिए दबाव डाला जा सके। हार्दिक ने अपना आंदोलन आगे बढ़ाने के लिए आगामी महीनों में श्रृंख्लाबद्ध रैलियां करने की योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पीएनएस की 16 राज्यों में इकाइयां गठित की गई है और उन्हें सर्वसम्मति से उसका राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। हार्दिक ने दावा किया कि कुर्मी और गुर्जर पटेल समुदाय से ही आते हैं और गुजरात से बाहर इन्हें इन नामों से बुलाया जाता है। पटेल ने कहा कि इन तीनों समुदायों की कुल संख्या भारत में 27 करोड़ है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।