जैन धर्म के त्योहार की वजह से यहां 8 दिन के लिए मीट बैन करने के बाद अब बीएमसी ने मुंबई में 4 दिन के लिए ऐसी ही पाबंदी लगा दी है। बीएमसी अधिकारियों के अनुसार मुंबई में 10, 13, 17 और 18 सितंबर को मीट बैन रहेगा। जैन पर्व पर्यूषण के दौरान जैन समाज के लोग व्रत पर रहते हैं, इसी को देखते हुए बीएमसी ने यह फैसला किया है। बीएमसी ने जानवरों के वध पर रोक लगा दी है और मुंबई में मीट की बिक्री पर इन चार दिनों के लिए पाबंदी लगा दी। शिवसेना भी बीजेपी के खिलाफ खड़ी हो गई है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि इस देश में सब अपने को अल्पसंख्यक मानते हैं और अगर आप खुद को मानते हैं तो उसी तरह से रहो। हमको क्या खाना है, क्या नहीं, वो आप तय नहीं करेंगे। इस देश में 85 प्रतिशत लोग मांसाहार खाते हैं। अल्पसंख्यक के नाम पर राजनीति चल रही है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।