मनसे ने बॉलीवुड कलाकारों से की किसानों की मदद की अपील
(India)

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने बॉलीवुड की हस्तियों से राज्य में सूखे से परेशान किसानों की मदद करने के लिए आगे आने को कहा है । साथ ही ऐसा न करने पर....मनसे ने बॉलीवुड को धमकी देते हुए कहा है कि उनकी फिल्मों का बॉयकॉट किया जाएगा और उन्हें ‘सबक’ सिखाया जाएगा। राज ठाकरे की पार्टी ने बॉलीवुड अभिनेताओं, कलाकारों, निर्माताओं, निर्देशकों जैसी हस्तियों को संबोधित करते हुए एक पत्र लिखा है । पत्र में उनसे किसानों की मदद करने के लिए कहा गया है। दरअसल....मराठवाड़ा में पानी की घोर किल्लत है और हाल ही के दिनों में वहां से कई किसानों के आत्महत्या करने की खबरें आ चुकी हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।