बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की जुबान भी फिसली. अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की तुलना बंदर से कर दी. एनडीए में मचे सीटों के घमासान पर उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी कोई साधारण नेता थोड़े ही हैं. जिस प्रकार अपना घर को छोड़ कर पेड़ से कोई बंदर गिर जाता है और अपनी जमात से अलग हो जाता है तो जमात उसे फिर शामिल नहीं करती है. वह शामिल होना भी चाहता है, इसलिए भाजपा जैसा कह रही है वैसा करना उनकी मजबूरी है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।