एनडीए में सीट बंटवारे पर अभी तक नहीं हुआ फैसला
(India)

एनडीए मे सीट शेयरिंग को लेकर अब तक कोई फैसला नहीं हो पाया है. एक-दो दौर की बातचीत होने के बाद इस पर मुहर लगने की बात बतायी जा रही है. बुधवार को हिंदुस्तानी अवाम मोरचा सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी और लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने भाजपा की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अनंत कुमार और बिहार मामलों के प्रभारी भूपेंद्र यादव से मुलाकात की. रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की मुलाकात मंगलवार को ही हो चुकी है. सहयोगी दलों ने अपनी-अपनी मंशा से भाजपा को अवगत करा दिया है. सभी सहयोगी दलों के अपने-अपने दावे और मांग है, जबकि भाजपा सहयोगी दलों की मांग से सहमत नहीं दिख रही है. भाजपा को लगता है कि सहयोगी दल भाजपा की लहर और वोट पर अपनी नैया पार लगाना चाह रहे हैं. भाजपा ने साफ तौर पर यह संकेत दिया है कि वह 170 से 175 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बाकी बची सीटों को वह सहयोगी दलों में बांटना चाह रही है. लेकिन, सहयोगी दल भाजपा के इस सुझाव पर सहमत नहीं दिख रहे हैं. बताया जा रहा है एक-दो राउंड की बातचीत के बाद अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचा जायेगा.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।