भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 10 चुनावी सभाएं होंगीं। जरूरत पड़ने पर उनकी एक-दो सभाएं और हो सकती हैं । ये सभाएं उन स्थानों पर नहीं होंगी, जहां उनकी परिवर्तन रैली हो चुकी है। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री की रैली हर प्रमंडल में होगी। पटना के अलावा दरभंगा, मुंगेर या लखीसराय, पूर्णिया या कटिहार, छपरा, नालंदा, मोतिहारी ,बेगूसराय, सासाराम आदि में उनकी रैली संभावित है। चुनाव पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुजफ्फरपुर, गया, सहरसा भागलपुर में चार परिवर्तन रैलियों हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित बिहार कोटे के सभी केंद्रीय मंत्रियों, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वित्त मंत्री अरुण जेटली, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह की सभाएं होंगी.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।