विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में शामिल दल जदयू राजद और कांग्रेस ने अपने-अपने कोटे की सीटों की पहचान कर ली है। जदयू अपनी सीटिंग सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करेगा। वहीं राजद और कांग्रेस को भी समीकरण के हिसाब से सीटें मिलेंगी। सीटों पर आखिरी निर्णय नीतीश कुमार, लालू प्रसाद और सीपी जोशी की बैठक में लिया जायेगा। लेकिन, उम्मीदवारों के नाम चरणवार ही घोषित किये जायेंगे. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने अपने कोटे की संभावित सीटों की सूची जदयू और राजद नेताओं को दे दी है. आज तीनों दलों के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में सामाजिक समीकरण के हिसाब से सीटों की अदला-बदली पर विचार-विमर्श होगा. बैठक में जदयू की ओर से प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, वरिष्ठ मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव और सांसद आरसीपी सिंह, राजद की ओर से अब्दुल बारी सिद्दीकी और विधान पार्षद भोला यादव शामिल होंगे.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।