मोदी के फोन के बाद नरम पड़े सहयोगी
(India)
सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा नीत राजग दलों में खींचतान खत्म हो गई। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आने के बाद लोजपा के राम विलास पासवान, रालोसपा के उपेंद्र कुशवाह और हम नेता जीतन राम मांझी रास्ते पर आए। इन नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जो तय कर देंगे, वह उन्हें स्वीकार होगा। बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी अंनत कुमार, प्रभारी भूपेंद्र यादव और अमित शाह के तमाम दौर के बातचीत के बाद भी सहयोगी दलों में एक राय नहीं बन पा रही थी। सूत्र बताते है कि सहयोगी दलों के दबाव से परेशान अंनत कुमार और अध्यक्ष शाह ने बुधवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा की। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि मोदी ने देर रात रामविलास पासवान, उपेंद्र कुशवाह और जीतन राम मांझी को फोन किया। मोदी के एक फोन के बाद ही तीनों नेताओं के तेवर ढीलें पड़े।बिहार प्रभारी अनंत कुमार ने कहा कि सीटों को लेकर समस्याएं सुलझा ली गई हैं। जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।