बिहार चुनाव में सीट बंटवारे पर आज बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक होगी. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में यह मीटिंग होगी. बैठक में सुशील कुमार मोदी, मंगल पांडे, सौदान सिंह और भूपेंद्र यादव होंगे. इससे पहले एनडीए में सीटों के बटवारे को लेकर फंसा पेंच शुक्रवार की देर रात सुलझता नजर आया. लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के अड़ियल रवैये के बाद दोपहर तक तो भाजपा उनके मान-मनौव्वल में लगी रही, लेकिन शाम होते होते वह थोड़ा सख्त हुई. इसका परिणाम यह हुआ कि लोजपा सुप्रीमो रात के साढ़े 11 बजे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलने पहुंचे. सूत्रों के मुताबिक बातचीत में सीटों को लेकर अटका पेंच सुलझ गया है.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।