बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे के बाद अब महागंठबंधन के दलों ने सीटों के चयन को अंतिम रूप दे दिया है. रविवार को इस पर मुहर लग जायेगी. सीटों के चयन और उम्मीदवारों के नाम को लेकर पटना आये जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने शनिवार की देर रात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर उनसे विचार विमर्श किया. नीतीश के संग बातचीत के बाद शरद राजद प्रमुख लालू प्रसाद से मिले. माना जा रहा है कि पहले चरण की सीट और इस पर उम्मीदवारों के नाम पर दोनों नेताओं ने मंथन किया. इसके पहले कांग्रेस के नेताओं के संग सीएम आवास पर शरद की मौजूदगी में सीटों के बंटवारे पर गहन विमर्श हुआ. बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक चैधरी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व बिहार प्रभारी के. एल. शर्मा और परेश धनानी शामिल थे. बिहार विधान सभा की कुल 243 सीटों में महागंठबंधन में जदयू को 100, राजद को 100 और कांग्रेस को 40 सीटों पर उम्मीदवार उतराने की सहमति बनी है.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।