एनडीए में सीट बंटवारे से लोजपा संतुष्ट नहीं
(India)

बिहार चुनाव से पहले एनडीए में सीट बंटवारे की घोषणा हुई तो मंच से कहा गया कि कोई तनातनी नहीं है सब एकजुट हैं। लेकिन बंटवारे के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही तकरार बढ़ती दिख रही है। एजजेपी बंटवारे से नाराज है, वहीं अमित शाह ने देर रात चिराग पासवान को मिलने बुलाया। बीजेपी अध्यक्ष के आवास पर शाह के साथ चिराग की करीब एक घंटे बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और बिहार बीजेपी के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहे. लोक जनशक्ति पार्टी का आरोप है कि बीजेपी ने वादे के मुताबिक सीटें नहीं दी हैं। यही नहीं, वह मांझी की हम को ज्यादा तरजीह देने से भी खफा बताई जा रही है। दरअसल, सोमवार को एनडीए में हुए सीट बंटवारे में एलजेपी को 40 सीटें दी गई हैं. जबकि पासवान के करीबियों के मुताबिक एलजेपी को इस शर्त पर 40 सीटें दी जा रही थी कि कुशवाहा को 15 और मांझी को 12 सीटें मिलेंगी.एलजेपी नेताओं का कहना है कि बीजेपी ने उनके साथ धोखा किया है. जिस फॉर्मूले पर सीट तय हुई वो उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी पर लागू नहीं हुआ. पहले कहा जा रहा था कि एलजेपी नेता बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करके विरोध दर्ज कराएंगे. हालांकि अब चिराग पासवान आज सुबह 1030 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और सीटों के बंटवारे पर अपनी नाराजगी जाहिर करेंगे.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।