भाजपा जल्द ही करेगी उम्मीदवारों का ऐलान
(India)
पार्टी के दावेदारों की भारी-भरकम लिस्ट लेकर दिल्ली पहुंचे प्रदेश भाजपा नेताओं की सोमवार को दिन भर पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ नाम तय करने के लिए मंथन चलता रहा. शाम में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ हुई, जिसमें उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई सूत्रों का कहना है कि उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर लिये गये हैं. आज केंद्रीय चुनाव समिति की मुहर लगने के बाद उम्मीदवारों के नामों का औपचारिक एलान होने की संभावना है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।