पटेलों को आरक्षण के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हार्दिक पटेल ने सीएम आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर रैली में बल प्रयोग करने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित कर और गिरफ्तार किए गए लोगों को छोड़ने की मांग की। सीएम आवास पर आनंदीबेन पटेल और वरिष्ठ मंत्रियों के साथ हार्दिक पटेल और लालजी पटेल सहित पटेल नेताओं की मुलाकात तीन घंटे तक चली। बैठक से आने के बाद हार्दिक ने कहा कि बैठक सफल या असफल नहीं कही जा सकती क्योंकि हमारे समुदाय के सदस्यों पर पुलिसिया अत्याचार के संबंध मे राज्य सरकार ने हमारी मांगों के लिए हमसे समय मांगा है और हमने उनसे कहा कि कारगर कदम उठाए जाने तक हमारा आंदोलन चलता रहेगा। हार्दिक ने आंदोलन के लिए एकता यात्रा करने का फैसला किया है और यह 19 सितंबर से शुरू होगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।