जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव आज अपना पत्ता खोलेंगे. पटना में आज पार्टी की संसदीय बोर्ड और कोर कमेटी की संयुक्त बैठक में आगे की रणनीति का खुलासा किया जायेगा. इसके पहले बुधवार को पार्टी कोर कमेटी की बैठक हुई. इसके बाद संवाददाता सम्मेलन में पप्पू यादव ने लालू प्रसाद पर हमले किये. कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर संसदीय बोर्ड की बैठक में अंतिम निर्णय लिया जायेगा. उम्मीदवारी के सवाल पर पार्टी नेताओं ने कहा कि एनडीए के साथ बात नहीं बन पाने की स्थिति में हम तीसरे मोरचे के साथ जा सकते हैं. तीसरे मोरचे के साथ बात बन जायेगी, तो करीब सौ सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी. पार्टी नेताओं ने इस खबर को खरिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि जन अधिकार पार्टी चुनाव से बाहर रहेगी.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।