बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एनडीए में सीटों के बंटवारे का ऐलान भले ही कर दिया गया है। लेकिन कई सीटों पर अब भी पेंच फंसा हुआ है। विधानसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से 43 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के कथित एकतरफा फैसले से केवल एनडीए के सहयोगी दल ही नाराज नहीं हुए है बल्कि चुनावी टिकट कटने के कारण पार्टी के वर्तमान विधायक भी बागी बन गये हैं। इसको लेकर बुधवार को एनडीए के घटक दलों के बीच दिनभर बैठकों का सिलसिला जारी रहा। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दिल्ली स्थित आवास पर बातचीत करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव, गिरिराज सिंह, धर्मेंद्र प्रधान एवं सुशील कुमार मोदी देर रात पहुंचे। सुशील कुमार ने कहा कि सीट बंटवारे पर जारी गतिरोध जल्द समाप्त हो जायेगा। जबकि इससे पहले रालोसपा के नेताओं ने इस संबंध में बातचीत करने के लिए भूपेंद्र यादव से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंचे थे। वहीं, लोजपा और हम के प्रमुख नेता इस मामले पर भाजपा नेताओं से अलग-अलग मुलाकात कर अपना पक्ष रख चुके है.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।